छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

Apr 04, 2026 01:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में एक किशोरी ने छेड़खानी का विरोध किया, तो युवक ने उसे घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने किशोरी को रास्ते में परेशान किया और उसके परिवार पर भी हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

बलिया। किशोरी ने छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया है कि कोचिंग पढ़ने जाते समय अशोक यादव अक्सर रास्ते में अश्लील बातें बोलता था। वह कई बाद जबरन स्कूटी पर बैठने का प्रयास करता था। उसके इस तरह की हरकतों से परेशान होकर कोचिंग जाना ही बंद कर दिया। दो अप्रैल को उसने ईंट-पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया और घर पर पहुंचकर मारपीट का प्रयास करने लगा।

हालांकि, डॉयल 112 के पुलिस ने पहुंचकर उसे समझाया और मामला शांत कराया। किशोरी का कहना है कि शुक्रवार को शौच करने के लिए जाते समय आरोपी ने घेर लिया और छेड़खानी करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची और मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद मां पुछने गयी तो अशोक, अनुवेश, अखिलेश, अंकित, मोतीलाल, मंजू ने घर में घुसकर हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।