Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTeachers Self Care Team Supports 257 Daughters Marriages with 1 41 Crore in Grants
जिले की तीन कन्याओं को टीएससीटी का 'शगुन'

जिले की तीन कन्याओं को टीएससीटी का 'शगुन'

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के

Dec 22, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए समर्पित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने कन्यादान योजना के माध्यम से सामाजिक सहयोग की एक और मिसाल पेश की है। संस्था से जुड़े जिले के तीन सदस्यों समेत प्रदेश की 257 अभिभावकों की बेटियों की शादी के लिए 55-55 हजार रुपये के 'शगुन चेक' के रूप में 1.41 करोड़ की धनराशि दी गई है। टीएससीटी के जिला पदाधिकारियों ने रविवार को नगर के कालिंदीपुरम (बहादुरपुर) निवासी अंजना सिंह (कंपोजिट विद्यालय भरखरा, बेरूवारबारी), बिल्थरारोड क्षेत्र के किड़िहरापुर निवासी रामप्रवेश मौर्य (उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरन, सीयर) व मऊ जनपद के अदारी की निवासी रजिया खातून (प्राथमिक विद्यालय रजमलपुर उर्फ नवापुर नंबर-2, रसड़ा) को बेटियों के विवाह के लिए संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा भेजा गया शगुन चेक उनके आवास पर भेंट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनपद बेरूआरबारी ब्लाक के निवासी और प्रयागराज में अध्यापक टीएससीटी के सह संस्थापक/प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजीव रजक ने कहा कि कन्यादान अत्यन्त ही पुण्य का कार्य माना जाता है। जिनकी बेटी है वह और जिनकी नहीं है वह भी इस पुनीत कार्य को अपने जीवन में अवश्य ही करते हैं। ऐसे में संस्था ने यह सोचा कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाये जिससे टीएससीटी के सदस्यों को इस नेक कार्य का पुण्य घर बैठे मिल सके। योजना के पहले चरण में सदस्यों से प्रत्येक बेटी के लिए मात्र एक रुपये दान लिया गया। स्वेच्छा 301-301 रुपये देने थे। प्रदेश के 51 हजार 427 सदस्यों ने कुल एक करोड़ 41 लाख 35 हजार रुपये का योगदान किया। इस धनराशि में से 55-55 हजार रुपये 257 कन्याओं में वितरित किये गए। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव व तकनीकी दिक्कतों के कारण पहली बार शुरू इस योजना में कम सदस्य सहयोग कर पाये हैं। उम्मीद है कि यह संख्या बढ़ेगी। लक्ष्य है कि प्रत्येक कन्या की शादी पर पांच लाख की धनराशि दी जाए। संस्था के जिला संयोजक सतीश सिंह ने बताया कि बेटियों विवाह के लिए जिले के करीब 1100 सदस्यों ने 301-301 रुपये का शगुन दिया था। चार कन्याओं का शगुन का चेक आया था। हालांकि एक कन्या का विवाह किन्हीं कारणों से स्थगित हो जाने के कारण चेक लौटा दिया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, अब्दुल अंसारी, लालजी यादव, विजय राय, सुरेश कुमार, उमेश राम आदि थे।