Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTeachers Observe Fast for Old Pension Restoration on Teacher s Day in Ballia
उपवास रख पेंशन बहाली की मांग

उपवास रख पेंशन बहाली की मांग

संक्षेप:

Balia News - बलिया में अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने शिक्षक दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उपवास रखा। यह कार्यक्रम शहीद पार्क चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। शिक्षकों और...

Sep 05, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से शिक्षक हित एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस जिले के शिक्षकों ने उपवास रखा। शुभारंभ शहीद पार्क चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। शिक्षक दिवस पर पूरा शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय अपने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उपवास रख मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर समीर कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार मौर्य, अभिषेक राय, विनय राय, पंकज सिंह, संजय पाण्डेय आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें