ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाहरियाली की मुहिम को ताकत दे रहे शिक्षक

हरियाली की मुहिम को ताकत दे रहे शिक्षक

धरती के कोने-कोने को हरियाली से भरने के लिए पर्यावरण प्रहरी उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। शिक्षक हों या व्यापारी, छात्र हों या अधिकारी, सभी अपने-अपने स्तर से पौधरोपण अभियान को बल दे रहे हैं।...

हरियाली की मुहिम को ताकत दे रहे शिक्षक
बलिया। निज संवाददाताWed, 13 Dec 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

धरती के कोने-कोने को हरियाली से भरने के लिए पर्यावरण प्रहरी उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। शिक्षक हों या व्यापारी, छात्र हों या अधिकारी, सभी अपने-अपने स्तर से पौधरोपण अभियान को बल दे रहे हैं। स्कूल-कालेजों में पौधरोपण का सिलसिला अनवरत चल रहा है। इस कड़ी में खुद को जोड़ते हुए एबीआरसी शशिकांत ओझा व शिक्षक आशुतोष ओझा ने बीआरसी बेलहरी को प्राकृतिक आभूषण से सजाने का न सिर्फ संकल्प लिया है, बल्कि उस दिशा में तन्मयता से काम भी शुरू कर दिया है।

'ग्रीन बीआरसी क्लीन बीआरसी' के संकल्प को आत्मसात करते हुए इन्होंने अब तक 200 से अधिक फूल-पौधे रोपे हैं। इनके इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को इनके अभियान में अपने आपको जोड़ते हुए प्राशिसं बेलहरी के अध्यक्ष अजेय किशोर सिंह समेत आधा दर्जन शिक्षकों ने बीआरसी पर पौधरोपण कर औरों से भी जुड़ने की अपील की। इस मौके पर एबीआरसी शशिकांत ओझा, बृजकिशोर पाठक, ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव, जेपी सिंह, विद्यासागर दूबे, श्रीराम चौबे, श्रीप्रकाश मिश्र, बृजेश द्विवेदी, भोला प्रसाद, आशुतोष ओझा, अनुदेशक उदय, परिचारक हरिमोहन आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें