तहसील के कमरे में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

Feb 28, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी की तहसील भवन की ही तीसरी

तहसील के कमरे में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी की तहसील भवन की ही तीसरी मंजिल पर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिटकनी तोड़ा तो कर्मचारी अचेत पड़ा था। चिकित्सकों को बुलाकर जांच कराई गई। उन्होंने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बांसडीह कस्बे के निवासी 55 वर्षीय नंदलाल रावत उर्फ नंदू तहसील परिसर में भवन के तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहते थे। इनकी पत्नी अपने मायका बक्सर (बिहार) में बेटा व बहू के साथ रहती हैं। वहां पत्नी कोई प्राइवेट नौकरी भी करती है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नंदू अपने कमरे से नहीं निकले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देर होने पर तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि नंदू अचेत पड़े हैं। कर्मचारी ने इसकी सूचना एसडीएम के साथ ही उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम शरद चौधरी, नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए। सीएचसी सीयर के डॉ. विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए। जांच के बाद चिकित्सक ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक लड़का और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदू तहसील स्थापना वर्ष 1994 से ही यहां कार्यरत थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।