ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाविकास की पोल खोल रहा सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग

विकास की पोल खोल रहा सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी बैरिया क्षेत्र की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। सबसे अधिक परेशानी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से...

विकास की पोल खोल रहा सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग
हिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 03 Aug 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बैरिया। हिन्दुस्तान संवाद

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी बैरिया क्षेत्र की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं।

सबसे अधिक परेशानी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से दुर्जनपुर मार्ग पर है। यह जर्जर सड़क विकास की पोल खोल रही है। इस सड़क के किनारे करीब एक दर्जन गांव बसे हुए हैं, जहां के पांच हजार लोगों का प्रतिदिन रेलवे स्टेशन, तहसील, ब्लाक मुख्यालय, अस्पताल व बाजार आना-जाना है। सबसे अधिक परेशानी प्रसुताओं को होती है, जिन्हें प्रसव के समय टेम्पो या अन्य साधन से हिचकोले खाते इस रास्ते से लाया जाता है।

मधुबनी के प्रधान प्रतिनिधि अरूण यादव, गंगापुर के प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव, नारायणगढ़ के प्रधान अरुण यादव, दुर्जनपुर की ग्राम प्रधान रीमा सिंह समेत दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण इस रास्ते से चलना दूभर हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें