ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलिया आत्मदाह का प्रयास कर मचाया हड़कंप

आत्मदाह का प्रयास कर मचाया हड़कंप

बांसडीहरोड। क्षेत्र के हरिपुर में जमीन के विवाद में परेशान एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास करके हड़कंप मचा दिया। एक जमीन को लेकर लल्लन सिंह व कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद चल रहा है। उक्त जमीन पर हो रहे...


आत्मदाह का प्रयास कर मचाया हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 16 Feb 2019 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसडीहरोड। क्षेत्र के हरिपुर में जमीन के विवाद में परेशान एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास करके हड़कंप मचा दिया। एक जमीन को लेकर लल्लन सिंह व कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद चल रहा है। उक्त जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर महीनों से दोनों पक्षों में द्वंद्व चल रहा है। इसी क्रम में लल्लन निर्माण कार्य रोकने की कोशिश करने पर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ आत्मदाह कर रहे व्यक्ति को समझाया व स्थिति को सामान्य किया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर मामले को उलझाने का प्रयास किया। इनके द्वारा इतना परेशान किया गया कि मुझे जान देने के लिए सोचना पड़ा। इस बारे में बांसडीहरोड थाने के एसआई विजय सिंह ने कहा कि आरोप गलत है। पुलिस ने निर्माण पर रोक नहीं लगाई है। मामले को लेकर दिनभर हंगामे के माहौल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें