तीन दिन की ‘परीक्षा’ में पास हुई जिले की पुलिस
बलिया, संवाददाता। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन बुधवार को
बलिया, संवाददाता। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गयी। इसके बाद पुलिस के अफसरों ने राहत की सांस ली। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के करीब 38 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। हालांकि हर दिन दर्जनों की संख्या में अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले एक-एक परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन भोर से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजते-बजते उनकी लाइन लग गई और अभ्यर्थी प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए प्रवेश करने लगे। हर अभ्यर्थी की गहनता से जांच हुई, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान द्वितीय पाली के अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही बैठे दिखे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच के बीच हुई। इस दौरान पूरी तरह से शांति का माहौल बना रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास कहीं पर कोई भी बाहरी व्यक्ति का आवागमन नहीं रहा।
सुरक्षाकर्मी उन्हें परीक्षा केंद्र से दूर ही रखे हुए थे जिससे किसी प्रकार की अशांति की गुंजाइश न होने पाए। सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा कक्ष की निगरानी होती रही। परीक्षा समाप्त होने पर सेंटरों के आसपास, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़-भाड़ रही। परीक्षा समाप्त होने पर शहर में हर बार जाम लग रहा था। इसके बाद यातायात पुलिस के जवान जगह-जगह मुस्तैद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


