स्काउटिंग बच्चों में समयबद्ध से काम करने की डालता है आदत

Feb 09, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय एएसएम कान्वेंट स्कूल में जिला संस्था स्काउट और

स्काउटिंग बच्चों में समयबद्ध से काम करने की डालता है आदत

सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय एएसएम कान्वेंट स्कूल में जिला संस्था स्काउट और गाइड के बैनर तले में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान आयोजित शिविर में स्काउट्स और गाइड्स द्वारा लाठी, रस्सी, चादर और अन्य परिवेशीय व हस्तनिर्मित संसाधनों के प्रयोग से टेंट, पुल, गैजेट्स व हस्तकौशल की प्रतिभाओं को शिविर में प्रदर्शित किया गया व फूड प्लाजा लगाया गया। पांच दिनों में प्रशिक्षकों ने स्काउट्स एवं गाइड्स को स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा , नियम, गांठ-बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, कैम्प फायर,साहसिक व शारीरिक प्रदर्शन, स्किल-ओ-रामा, टेंट व पूल निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया।

समापन पर शिविर में बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तकौशल को मुख्य अतिथि जिला स्काउट मास्टर अरविन्द कुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन कमिश्नर गाइड सरिता व ट्रेनिंग काउन्सलर आरोही सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय, स्काउट मास्टर एसपीएन तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय पीटीआई आदि ने शिविर का निरीक्षण किया तथा कुकिंग-कौशल व ड्रील को परखा। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों के अन्दर अनुशासन, ईमानदारी व अपने कार्य को सुनियोजित व समयबद्ध रूप से करने की आदत को डालता है जिससे एक बच्चा अच्छा मानव बनकर देश-प्रेम, माता-पिता और समाज की सेवा करने को प्रतिबद्ध हो जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।