ई-फार्मेसी के खिलाफ दवा कारोबारियों की हड़ताल
Balia News - बलिया, संवादाता। ई-फार्मेसी समेत अन्य कई समस्यायों को लेकर बुधवार को जनपद की

बलिया, संवादाता। ई-फार्मेसी समेत अन्य कई समस्यायों को लेकर बुधवार को जनपद की थोक और फुटकर दवा की दुकानें बंद रही। इसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दावा है कि हड़ताल से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
दवा की दुकानें बंद
दवा के ऑनलाइन कारोबार समेत अन्य कई कठिनाइयों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के अपील पर बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल का आयोजन किया गया था। शहर के साथ ही सभी तहसीलों तथा चट्टी-चौराहों की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया था। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का कहना है कि दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री, बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चा के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी।
ऑनलाइन दवा बिक्री पर चिंता
ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा अत्यधिक छूट की अनुचित नीति से छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्ट्स अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
दवा कारोबारियों की मांगें
दवा कारोबारियों ने मांग किया की जीएसआर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। उनका कहना है कि इसका दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स एवं क्विक कॉमर्स ऑपरेटर्स द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं तथा उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।
कोविड के दौरान केमिस्ट्स की भूमिका
फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में बार-बार ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मांग किया कि मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाय। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल से जनपद में करीब पांच करोड़ से अधिक दवा कारोबार प्रभावित हुआ है। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, विरु, हिरु, प्रखर गोयल, राजेश, राजकुमार, संजय दुबे, सतीश प्रसाद, जयशंकर, संतोष चौरसिया, आनन्द राय, राजेन्द्र राय, विजय भट्ट, नफीस खान, जयवर्धन सिंह, छत्रपती पाण्डेय, फैयाज अहमद, डबलू, संजय, हरेराम, राज किशोर, भानुप्रताप सिंह, लाल बहादुर वर्मा, हरेन्द्र वर्मा, आकाश, ईशान उपाध्याय, बब्बन यादव आदि थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


