ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलिया‘घर वाली बाहर वाली-2 व ‘कहानी का मुहुर्त

‘घर वाली बाहर वाली-2 व ‘कहानी का मुहुर्त

बिल्थरारोड। हिन्दुस्तान संवाद तहसील क्षेत्र के रामपुर कानून गोयान गांव में शुक्रवार को अजय...

‘घर वाली बाहर वाली-2 व ‘कहानी का मुहुर्त
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 02 Apr 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिल्थरारोड। हिन्दुस्तान संवाद

तहसील क्षेत्र के रामपुर कानून गोयान गांव में शुक्रवार को अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘घर वाली बाहर वाली पार्ट 2 और ‘कहानी फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना की गई। इसके बाद भगवान गणपति का भी पूजन-अर्चन किया गया तथा नारियल फोड़कर फ़िल्म का शुभारंभ किया गया।

फिल्म में क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी एक्शन किंग यश कुमार मुख्य अभिनेता की भूमिका में होंगे। जबकि रक्षा गुप्ता व स्मृति सिन्हा नायिका होंगी। निर्माता-निर्देशक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होगी। सुमित सिंह, अशोक कुमार दीप, राजेश मिश्र ने गीत लिखे हैं। जबकि छोटे बाबा ने गीतों को संगीतबद्ध किया है। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की कहानी गंवई पृष्ठभूमि पर आधारित है। एक्शन, सस्पेंस और मार-धाड़ से भरपूर फिल्म पारिवारिक है। बताया कि पूर्व में रिलीज हो चुके ‘घर वाली बाहर वाली पार्ट वन की शानदार सफलता से उत्साहित होकर इसी फिल्म के दूसरे भाग का निर्माण किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें