आंधी-पानी से मृत और पीड़ितों में बांटे 6.50 लाख
Balia News - बलिया, संवाददाता। जिले में अप्रैल और मई महीने के पहले पखवारा में आई

बलिया, संवाददाता। जिले में अप्रैल और मई महीने के पहले पखवारा में आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश से प्रभावित 43 परिवारों को जिलाधिकारी के निर्देश पर गृह अनुदान तथा आंधी के दौरान दीवार गिरने से हुई जनहानि में कुल 6.50 लाख रुपये वितरित किया गया है। इससे पीड़ितों को फौरी राहत मिली है। बता दें आई आंधी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर क्षति का फोटो-वीडियो बनाया और पीड़ितों के आधार लिंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी है। आंकड़ों में रसड़ा के 12, बांसडीह के 15, सिकंदरपुर के नौ और सदर तहसील के सात परिवारों को क्रमश: पांच हजार से 12 हजार रुपये तक गृह अनुदान के रूप में 2.50 लाख रुपये की मदद की गई है।
वहीं तीन मई की रात आई आंधी में बैरिया तहसील के सोनवानी गांव में दीवार गिरने से मृत 52 वर्षीय रामअवध राजभर की पत्नी गीता को प्रशासन ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत चार लाख का सहयोग किया है। हालांकि बेमौसम आंधी-पानी से जिले के 180 हेक्टेयर में बोई गई जायद की मूंग समेत अन्य फसलों को 33 फीसदी हानि पहुंची है, जिसका सर्वे कराया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


