Balia News: हमला कर स्टेशन मास्टर को किया घायल
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: बलिया के बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर रवीन्द्र नाथ चौबे ने आरोप लगाया कि गुरुवार को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय मझौली गांव के पास तीन-चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। चौबे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balia News: बांसडीहरोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर पर ड्यूटी से लौटते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित रेलकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बलिया शहर के सतनी सराय निवासी 46 वर्षीय रवीन्द्र नाथ चौबे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एसएम के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि गुरुवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच मझौली गांव के पास पहले से घात लगाए तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया।

