Balia News: भगवान वामन और राजा बलि का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रोता
Balia News: काशी विश्वनाथ धाम के कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने सहुलाक गांव के साहीश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान वामन और राजा बलि का प्रसंग सुनाया। उन्होंने तीन पग भूमि के आध्यात्मिक अर्थ और विनम्रता, समर्पण और सदाचार पर बल दिया।

Balia News: पूर। क्षेत्र के सहुलाई गांव स्थित सहूलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन काशी विश्वनाथ धाम से पधारे कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने भगवान वामन और राजा बलि के प्रसंग का वर्णन सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। महाराज ने बताया कि भगवान वामन द्वारा राजा बलि से तीन पग भूमि मांगे थे। इस तीन पग भूमि का आध्यात्मिक अर्थ रजोगुण, तमोगुण और सतोगुण से है, जिनके प्रभाव में मानव जीवन संचालित होता है। जब मनुष्य अपने भीतर के इन तीनों गुणों को पूर्ण समर्पण भाव से भगवान को अर्पित कर देता है, तभी वह ईश्वर का कृपा का पात्र बनता है। राजा बलि इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने वचन की रक्षा करते हुए सर्वस्व भगवान को समर्पित कर दिया और उनकी असीम कृपा प्राप्त की।
विनम्रता और समर्पण का महत्व
महाराज ने श्रद्धालुओं से अहंकार का त्याग कर विनम्रता, समर्पण और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया, कहा कि यही लोक कल्याण और आत्मकल्याण का वास्तविक मार्ग है। प्रवचन में भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बन गया। इस मौके पर सुरेश सिंह, पंचानन तिवारी, हरेराम यादव, विश्वामित्र तिवारी, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, भुवाल गुप्ता, अभिषेक सिंह, मनु चौरसिया, कमन राजभर, लल्लू राजभर आदि थे।


