अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, एक की मौत
रसड़ा के कटहुरा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक टूटकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में 55 वर्षीय नितिन बिहारी की मौत हो गई, जबकि 37 वर्षीय रामखेलावन यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों दोस्त मिष्ठान दुकानदार के काम से बरेसर गए थे और रात लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

रसड़ा (बलिया)। इलाके के कटहुरा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार क्षेत्र के नसरतपुर निवासी 55 वर्षीय नितिन बिहारी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी उन्नाव जिले के मियांगंज निवासी 37 वर्षीय रामखेलावन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे स्थानीय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों साथी कस्बा के पानी टंकी रोड स्थित एक मिष्ठान दुकानदार के यहां काम करते थे। दोनों उनके ही किसी रिश्तेदारी में बरेसर (गाजीपुर) निमंत्रण पर गये थे।
देर रात वहां से लौटते समय उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल रास्ते में कटहुरा मोड़ के पास स्थित पुलिया में टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी रामखेलावन को प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे।उधर, हादसे की जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गयी। परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के आग्रह पर पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


