फेफना में डिवाइडर से टकरायी डम्पर, कोई हताहत नहीं
Balia News - बलिया के फेफना चौराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकरा गया। चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा एनएचआई द्वारा डिवाइडर पर संकेतांक नहीं लगाने के कारण हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

बलिया। फेफना चौराहा के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार डंपर डिवाडर से टकरा गया। संयोग की बात यह रही चालक बाल-बाल बच गया। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। डिवाइडर के शुरुआत में एनएचआई की ओर से संकेतांक नहीं लगाने के चलते यह हादसा हुआ है। रसड़ा की ओर से आ रहा डंपर रेलवे क्रसिंग को पार कर चौराहा की तरफ पहुंचने वाला था। शायद गाड़ी को भरौली की तरफ जाना था। इसी बीच फेफना चौराहा के पास रसड़ा मार्ग पर बनाये गये डिवाइडर से डंपर टकरा गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग तथा चौरहे पर मौजूद पुलिस के जवान पहुंच गये।
लोगों ने ड्राइवर को नीचे उतारा जो पूरी तरह से सुरक्षित था। लोगों का कहना है कि डिवाइडर के किसी भी छोर पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इसके चलते हादसा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


