छपरा-गोरखपुर कैंट के बीच आज से चलेगी होली स्पेशल

Feb 28, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया, संवाददाता। होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल

छपरा-गोरखपुर कैंट के बीच आज से चलेगी होली स्पेशल

बलिया, संवाददाता। होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा-गोरखपुर कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी। एक मार्च यानि आज से 31 मार्च तक इस गाड़ी का परिचान सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार और रविवार को छोड़कर) किया जायेगा। एक माह तक इस ट्रेन के चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 05125 छपरा-गोरखपुर कैंट होली अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से 04.15 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 04.40 बजे, सुरेमनपुर से 04.57 बजे, दल छपरा से 05.05 बजे, रेवती से 05.12 बजे, सहतवार से 05.24 बजे, बलिया से 05.50 बजे, फेफना से 06.04 बजे, इन्दारा से 07.30 बजे, भटनी से 09.00 बजे तथा देवरिया सदर से 09.25 बजे छूटकर 10.30 बजे गोरखपुर कैंट पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन नम्बर 05126 गोरखपुर कैंट से 16.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 17.37 बजे, भटनी से 18.07 बजे, इन्दारा से 20.25 बजे, फेफना से 21.12 बजे, बलिया से 21.35 बजे, सहतवार से 21.57 बजे, रेवती से 22.09 बजे, दल छपरा से 22.17 बजे, सुरेमनपुर से 22.27 बजे तथा बकुल्हा से 22.42 बजे छूटकर 23.10 बजे छपरा पहुंचेगी। उनका कहना है कि इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआरडी के दो कोचों के साथ कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।