ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासपा व कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

सपा व कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

हाथरस की बेटी के साथ गैंगरेप व हत्या के विरोध में बुधवार की देर शाम को सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। बिटिया को न्याय के लिए सपा कार्यकर्ताओं...

सपा व कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 01 Oct 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथरस की बेटी के साथ गैंगरेप व हत्या के विरोध में बुधवार की देर शाम को सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। बिटिया को न्याय के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा के प्यारेलाल चौराहे से गांधी पार्क तक मार्च निकाला। इस दौरान विजय शंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, बंधु गोंड, संजय भारती, विश्वजीत यादव, नागेंद्र पाल, सौरभ यादव, मुलायम यादव, ललित सिंह बिट्टू, जितेंद्र तिवारी, विवेकानन्द यादव, शमशेर अली, हरेराम यादव आदि थे।

उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान प्रदीप तिवारी, विशाल चौरसिया, मसूद आलम अंसारी, प्रताप जायसवाल, सूर्यकांत यादव, राघवेन्द्र गौतम, राजेश गोंड, सुनील राम, गुड्डू प्रधान, सुनील राम, सुग्रीव राम, लल्लन प्रसाद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें