Balia News: बैरिया क्षेत्र के 125 धार्मिक-सार्वजनिक स्थल होंगे जगमग
Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के 125 धाार्मिक और सार्वजनिक स्थल सोलर

Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के 125 धाार्मिक और सार्वजनिक स्थल सोलर लाइट की रोशनी से जगमगम होंगे। क्षेत्र के समाजसेवी और रेल अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की पहल पर लाइट लगाने का काम शुरू भी हो गया है। श्रीनगर के एक धार्मिक स्थल पर पहला लाइट स्थापित किया गया।इस कार्य को रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को समर्पित करते हुए निर्भय सिंह ने बताया कि प्रत्येक लाइट पर करीब करीब 12 हजार रुपए की लागत आई है। इन सोलर लाइटों की बनावट पहले की लाइटों से अलग है। इसमें सोलर प्लेटों के नीचे ही लाईट की एलईडी भी लगी है।
इससे इन्हें हवा आदि के चलते टेढ़ा होने का खतरा भी नहीं रहेगा। साथ ही पावरफुल एलईडी काफी प्रकाश देने में सक्षम है। बताया कि सभी लाइटें ग्रामीण क्षेत्रों में संतों के समाधि स्थलों और मंदिरों के साथ ही जरूरत के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाएंगी। पहले चरण में 32 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इस दौरान निर्भय सिंह ने क्षेत्रवासियों से 18 अगस्त को बैरिया बलिदान दिवस पर शहीदों के नाम हर घर में एक दीप जलाने की अपील की।


