Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSocial Harmony Event and Blanket Distribution in Rasra by Swami Kaushalendra Giri Maharaj
सभी सुविधाओं से लैस होगा रसड़ा का आधुनिक बस अड्डा

सभी सुविधाओं से लैस होगा रसड़ा का आधुनिक बस अड्डा

संक्षेप:

Balia News - रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज की

Jan 17, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज की ओर से सामाजिक समरसता सहभोज और कंबल वितरण कार्यक्रम श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को हुआ। शुभारंभ भारत माता की चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए पांच हजार से अधिक जरुरतमंदों को कंबल दिया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने रसड़ा के रोडवेज बस अड्डा को आधुनिक बनाने का संकल्प लिया है। कहा कि जब तक यह बस अड्डा हाईटेक नहीं बन जाता, हम परिवहन मंत्री का पीछा नहीं छोड़ने वाले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दयाशंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा बस अड्डा का भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें मॉल, रेस्टोरेंट के साथ ही यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था होगी। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि भारत को आन-बान-शान और राम चाहिए। बंटवारे के पहले का हिन्दुस्तान चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक कौशलेंद्र गिरि ने कहा कि श्रीनाथ मठ रसड़ा ने मुगलिया सल्तनत और अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। मठ अपनी पुरानी परंपरा और इतिहास को कायम करने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक भगवान पाठक, शिवशंकर चौहान, सतवीर सिंह मंटू, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, शिवेंद्र बहादुर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, हिमांशु सिंह, किरण सिंह, रणजीत सिंह पप्पू ,अरुण भारती, निखिल त्रिपाठी, सुग्रीव राजभर, जयप्रकाश, मयंक शेखर तिवारी, अंशु राजभर, शमशेर सिंह, संतोष जायसवाल, अश्वनी सिंह, सत्या सिंह आदि रहे। संचालन नगर अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया। इस मौके पर एसडीएम रवि कुमार, सीओ आलोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह आदि थे।