बोलेरो की चपेट में आकर बालक घायल
Mar 01, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - रेवती के वार्ड संख्या दो निवासी दिव्य प्रकाश चौबे का छह वर्षीय पुत्र आदित्य रविवार को बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेवती। स्थानीय कस्बा के वार्ड संख्या दो निवासी दिव्य प्रकाश चौबे का छह वर्षीय पुत्र आदित्य रविवार को बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि आदित्य घर के सामने की सड़क से कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रही बोलेरो की चपेट में आकर जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


