ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाकलश यात्रा संग शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

कलश यात्रा संग शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

क्षेत्र के खाकी बाबा मठिया गोंहिया छपरा के परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। महान...

कलश यात्रा संग शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 22 Jan 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खाकी बाबा मठिया गोंहिया छपरा के परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। महान संत विनय ब्रम्हचारी महाराज के सानिध्य में गोन्हिया छपरा खाकी बाबा के मंदिर से मांझी घाट तक कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु मांझी के सरयू तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा तथा भक्ति धुनों पर थिरकते व भजन गाते श्रद्धालु खाकी बाबा की मठिया स्थित यज्ञ मंडप में पहुंचे। हाथ मे कलश लिए रंग बिरंगे कपड़े में स्त्री, पुरूष, बच्चे व साधु संत कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। रास्ते भर भक्त हरहर महादेव की जयघोष कर रहे थे। शनिवार को श्रीमद भागवत कथा की शुरूआत चित्रकूट से पधारे संगीतमय कथा वाचक परम-पूज्य वेंकटेस महाराज एवं उनके साथी मंडली के द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह कथा निरन्तर सात दिनों तक चलेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भागवत कथा श्रवण करने के लिए यज्ञ मंडप में पहुंचने की अपील किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े