ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस

सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस

बलिया। संवाददाता जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बैरिया अभय सिंह...

सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 18 Sep 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। संवाददाता

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बैरिया अभय सिंह ने मुरलीछपरा ब्लाक के गो-आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण किया। जांच में वहां साफ-सफाई का अभाव मिला। साथ ही शुक्रवार को ही एक गाय व एक बछड़े की मौत पाई गई। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ अशोक मिश्र व पशु चिकित्साधिकारी (मुरलीछपरा) लालजी यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गो-आश्रय स्थलों पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें