Balia News: कब्बड्डी प्रतियोगिता देख रहे युवक को मारी गोली
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: दलनछपरा (बलिया) में 18 वर्षीय सोनू यादव को रात में बदमाशों ने गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर किया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच चल रही है, जो शराब तस्करी से जुड़ी हो सकती है।

Balia News: दलनछपरा (बलिया)। स्थानीय गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू यादव को शनिवार की शाम बदमाशों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनू रामपुर चट्टी स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा स्थल के परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। बताया जाता है कि भीड़ के बीच पहुंचे बदमाशों ने नजदीक से सोनू को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा चमकाते भागने में सफल हो गये।
इसकी सूचना पाकर पहुंची ने छानबीन किया। चर्चा है कि इस घटना के पीछे शराब तस्करी और पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की घटना को कारण माना जा रहा है। एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है।


