आसमान से बरस रहे अंगारे, धरती बनी तंदूर

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ (अधिमास) महीने (अधिमास) के दूसरे पखवाड़ा में पड़ रही भीषण

आसमान से बरस रहे अंगारे, धरती बनी तंदूर

बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ (अधिमास) महीने (अधिमास) के दूसरे पखवाड़ा में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह के 11 बजे के बाद आसमान से अंगार बरसना शुरू हो जा रहा है, जिसके कारण धरती तवे के समान जलने लग रही है। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सूनी पड़ जा रही है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी और उमस के कारण बाजारों में आम दिनों की तुलना में लोग कम दिखाई दिए।

जरूरी काम के लिए गांव से शहर आए लोग और तेज धूप में छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। टीडी कॉलेज चौराहा से लगायत कुंवर सिंह चौराहा तथा डीएम आवास वाली सड़क के किनारे पेड़ों कई लोग पेड़ों के नीचे दोपहरी गंवाते दिखे। रेलवे स्टेशन पर भी यात्री गर्मी से बेहाल नजर आए। चौक-चौराहा और बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। शाम को बाजारों में लोगों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन सभी लोग जल्द से जल्द अपने घरों की ओर लौटते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। बेल्थरारोड हिसं के अनुसार भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते आमजन बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभासद निलेश दीपू ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को नगर के मध्य मुख्य सड़क पर शर्बत और शुद्ध ठंडा जल का वितरण किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना था। इस कार्य में संदीप जायसवाल , सत्यप्रकाश मद्धेशिया, अजीत वर्मा, संजय सोनी, मंटू मल, संतोष मद्धेशिया, दिलशाद , विनायक, बिट्टू आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia Newsआसमान से बरस रहे अंगारे, धरती बनी तंदूर