ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासड़क हादसों में सात घायल, दो रेफर

सड़क हादसों में सात घायल, दो रेफर

अलग-अलग तीन जगहों पर शुक्रवार की रात हुई सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गये। इसमें दो की हालत चिंताजनक होने पर स्थानीय सीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बे से सटे हीता का पुरा मोड़ के...

सड़क हादसों में सात घायल, दो रेफर
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 04 Nov 2017 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग तीन जगहों पर शुक्रवार की रात हुई सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गये। इसमें दो की हालत चिंताजनक होने पर स्थानीय सीएचसी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बे से सटे हीता का पुरा मोड़ के पास रात में करीब आठ बजे दो बाइकों की भिडंत हो गई। हादसे में सरदासपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अभय सिंह, 26 वर्षीय मिथिलेश सिंह को गंभीर चोटें आ गई। दूसरी घटना नगरा मार्ग पर राघोपुर चट्टी के पास हुई। यहां बोलेरो की बाइक में टक्कर होने से खनवर गांव निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय रामप्रवेश, 25 वर्षीय जितेन्द्र घायल हो गये। तीसरी हादसे में नीबू चट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक की धक्के से पैदल जा रहे कुरेम गांव निवासी 55 वर्षीय रामवृक्ष को गंभीर चोटें लग गई। घटना के दौरान बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार कासिमाबाद (गाजीपुर) थाना के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी 17 वर्षीय राजू चौहान व इस थाना के चेरूइयां गांव निवासी 18 वर्षीय रितेश घायल हो गये। सभी घायलों का स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। इसमें अभय सिंह व रामवृक्ष की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें