Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSeriya Wins Cricket Tournament Final Against Narayanpur
सेरिया ने जीती ट्राफी, आरा को हरा फाइनल में पहुंचा मऊ

सेरिया ने जीती ट्राफी, आरा को हरा फाइनल में पहुंचा मऊ

संक्षेप:

Balia News - बांसडीह के सेरिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ, जिसमें सेरिया ने नारायनपुर को पांच विकेट से हराया। नारायनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, जबकि सेरिया ने 95 रन बनाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मोनू जानसन को पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।

Jan 25, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बांसडीह। क्षेत्र के सेरिया गांव स्थित खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सेरिया व नारायनपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें नारायनपुर को पांच विकेट से हराकर सेरिया की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर नारायनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवरों में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सेरिया की टीम ने टीम ने पांच विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच मोनू जानसन तथा मैं आप द सीरीज का पुरस्कार हर्षित को दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस मौके पर बृजेश सिंह, छोटा चौहान, सन्तोष सिंह,शैलेष सिंह, मुखिया पाण्डेय, विवेक सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह, सोनू गुप्त, सुमित सिंह,सत्यम सिंह,नारद यादव आदि थे। हल्दी हिसं के अनुसार स्व. अभिषेक सिंह बीरूजी क्रिकेट मेमोरियल की दूसरी सेमीफाइनल प्रतियोगिता रविवार आरा व मऊ के बीच खेला गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल इंडिया के रिटायर डायरेक्टर अशोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर आरा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लिहाजा बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने 14 ओवर में 197 रन बनाए। जबाव में खेलेने उतरी आरा की टीम 126 रन ही बना सकी। इस तरह आरा की टीम 71 रन से पराजित हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मऊ के मुकेश को बिगही के प्रधान छितेश्वर तिवारी (भुल्लू जी) ने दिया। फाइनल मुकाबला 26 जनवरी यानि आज सोमवार को गाजीपुर वह मऊ के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट कुंवर प्रमोद, एडवोकेट कुंवर नन्द जी सिंह, हृदयानंद सिंह,भगवान सिंह,प्रेम शंकर ओझा ,राम इकबाल प्रसाद, मंटू सिंह कृष्णा दूबे आदि थे।