सड़क हादसों में युवक और महिला घायल

Mar 02, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 23 वर्षीय शशि यादव को बाइक से टक्कर लगी, जबकि 75 वर्षीय शाहजहां को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सड़क हादसों में युवक और महिला घायल

बलिया। जनपद के अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेवती, हिसं के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां निवासी 23 वर्षीय शशि यादव बाइक से कहीं जा रहा था। गायघाट के पास सामने से जा रहे बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। उसे स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेल्थरारोड, हिसं के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर निवासी 75 वर्षीय शाहजहां पत्नी मो. अख्तर बेल्थरा बाजार की तरफ जा रही थी।

इसी बीच शाहपुर तेलमा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने महिला को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।