सवालों के बौछार से बचने के लिए खुद करें स्वगणना
Balia News - बलिया, संवाददाता। यदि आप जनगणना के दौरान प्रगणकों के 33 भारी-भरकम व लंबे सवालों की बौछार से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 21 मई तक स्वगणना खुद कर लीजिए। स्वगणना करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

बलिया, संवाददाता। यदि आप जनगणना के दौरान प्रगणकों के 33 भारी-भरकम व लंबे सवालों की बौछार से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 21 मई तक स्वगणना खुद कर लीजिए। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह डिजिटल कदम न केवल आपके समय की बचत करेगा, बल्कि देश के विकास की योजनाओं में आपकी सटीक भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की गणना करने का विकल्प सिर्फ दो दिन और खुला है। इसके बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी एवं प्रगणकों को आपके दरवाजे पर आना ही पड़ेगा। स्वगणना की समय सीमा 21 मई को समाप्त होने के बाद जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे तो नागरिकों से मकान एवं परिवार से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे।
स्वगणना की प्रक्रिया
लेकिन जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन स्वगणना कर ली है, उन्हें इस लंबी पूछताछ से पूरी राहत मिलेगी। प्रगणक के आने पर उन्हें सिर्फ अपनी जनरेटेड आईडी दिखानी होगी। प्रगणक उनसे कोई सवाल नहीं पूछेंगे, बल्कि उनके द्वारा भरे गए डेटा का मौके पर केवल भौतिक सत्यापन करेंगे।
प्रगणकों की मेहनत
स्वगणना करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रगणक शहर से गांव तक लोगों से स्वगणना करवा रहे हैं। इसमें जनपद फिलहाल 17वें स्थान पर है।
अनिल कुमार, एडीएम
स्वगणना से संबंधित सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


