बलिया। निज संवाददाता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का स्थापना दिवस गुरुवार को कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन के संघषार्ें पर प्रकाश डाला। शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए समस्याओं के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया।
इस मौके पर केपी सिंह, सुदर्शन राय, रामसुरेश मिश्र, आत्मानंद सिंह, रामाधार पांडेय, योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, कृष्णानंद सिंह, घनश्याम सिंह, आनन्द मोहन सिंह, राजीव तिवारी, अयोध्या तिवारी, विनय सिंह, विश्वनाथ चौबे, संजय सिंह, उमेश तिवारी आदि थे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया।
-