Balia News: जागरूकता रैली निकाल शिक्षा के लिए किया प्रेरित
Balia News: नवानगर। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में मंगलवार को

Balia News: नवानगर। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। बच्चों ने ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’, ‘हर घर का यही अरमान, पढ़े-लिखे हर एक संतान’, ‘बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार’ तथा ‘शिक्षा है जीवन का आधार, हर बच्चा जाए विद्यालय’ आदि नारा लगाते चल रहे थे तथा अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विद्यालय परिसर से शुरू होकर सिकंदरपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। बच्चों के उत्साह और नारों से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। बीईओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय से नामांकन कराकर नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। इस मौके पर सुशील कुमार, विनय कुमार यादव, अमरनाथ यादव, अभिलाष मिश्रा, अशोक कुमार यादव आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


