Sampurnanand Sanskrit University 43rd Convocation Medal Distribution and PhD Degrees Announced जरूरी : संविवि प्रदान करेगा 55 पदक, डी-लिट की एक उपाधि, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSampurnanand Sanskrit University 43rd Convocation Medal Distribution and PhD Degrees Announced

जरूरी : संविवि प्रदान करेगा 55 पदक, डी-लिट की एक उपाधि

Balia News - - 14 पुरुष और छह महिला शोधार्थियों को पीएचडी अवार्ड - आचार्य स्तर पर

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 1 Oct 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
जरूरी : संविवि प्रदान करेगा 55 पदक, डी-लिट की एक उपाधि

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। 58 में तीन पदकों को स्थगित किया गया है। शास्त्री और आचार्य स्तर के मेधावियों में 8 अक्तूबर को 55 पदकों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 14 पुरुष और छह महिला शोधार्थियों को विद्यावारिधि (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की जाएगी, जबकि इस वर्ष विश्वविद्यालय डीलिट की एक उपाधि भी प्रदान करेगा। साहित्य में आचार्य की उपाधि लेने वाले जुबली संस्कृत कॉलेज बलिया के छात्र अंकित प्रकाश सिंह विश्वविद्यालय के टॉपर बने हैं। इन्हें कुल आठ पदक प्रदान किए जाएंगे।

प्रारंभिक सूची में इस छात्र को नौ पदकों के लिए नामित किया गया था। 25 सितंबर तक आईं आपत्तियों के बाद सूची को अपडेट किया गया है। अंतिम सूची में आपत्तियों के आधार पर तीन पदकों को स्थगित किया गया है। इस तरह 58 में से कुल 55 पदकों का वितरण किया जाएगा। शुक्लयजुर्वेद में सर्वाधिक अंकों के लिए दिया जाने वाला स्वामी धर्मानंद सुवर्ण पदक इस वर्ष दो छात्रों को दिया जाएगा। इसके लिए आचार्य के वसंत राज सुबेदी और सत्यम पांडेय के नाम घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय इस साल डीलिट की उपाधि भी प्रदान करेगा। डॉ. उमेश कुमार मिश्र को यह उपाधि दी जाएगी। इन्होंने प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी के निर्देशन में आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान में शोध किया है। इनके अलावा 20 छात्रों ने विद्यावारिधि भी सफलतापूर्वक पूरी की। इनमें 14 पुरुष और छह महिला शोधार्थी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 3 अक्तूबर को विद्वत परिषद की बैठक में सूची और छात्रसंख्या को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह हैं संविवि के टॉपर अंकित प्रकाश सिंह जुबली संस्कृत कॉलेज बलिया 8 पदक खुशबू उपाध्याय दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय मऊ 3 पदक अजय कुमार नंदलाल बाजोरिया अस्सी 3 पदक विनीत कुमार तिवारी साधुवेला संस्कृत महाविद्यालय सकरकंदगली 3 पदक मठम मणिकंठ स्वामी आदर्श श्रीसांग ब्रह्मविद्यालय बड़ादेव 3 पदक बलजीत कुमार पांडेय रामानुजदर्शन महाविद्यालय त्रिपुरा भैरवी दो पदक अनन्या आयुर्वेद महाविद्यालय दो पदक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।