‘सेफर इंटरनेट डे’ पर आज आयोजित होंगी कार्यशालाएं

Feb 09, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में 10 फरवरी को ‘सेफर इंटरनेट डे’ मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय 'स्मार्ट टेक सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज' है। जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य इंटरनेट और एआई के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

‘सेफर इंटरनेट डे’ पर आज आयोजित होंगी कार्यशालाएं

बलिया। जिले में फरवरी महीने के दूसरे मंगलवार 10 फरवरी यानि आज ‘सेफर इंटरनेट डे’ का आयोजन होगा। इस साल यह दिवस ‘ स्मार्ट टेक सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज’ थीम के तहत मनाया जाएगा। ‘सेफर इंटरनेट डे’ के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिनका उद्देश्य आमजन, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह साढ़े 10 बजे समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कलक्ट्रेट सभागार में एक बजे समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कर्मचारी एवं आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे विकास भवन सभागार में फिर विभागाध्यक्षों,कार्यालयाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थलों पर उपस्थित होकर जागरूकता कार्यशालाओं में प्रतिभाग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।