रुचि आर्या की सफलता से नगर में हर्ष
Balia News - बेल्थरारोड की रुचि आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 173वीं रैंक हासिल की है। रुचि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अनुशासित तैयारी को दिया। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी जोरावर सिंह आर्य की पुत्री रुचि आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से नगर में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रुचि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया और कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। इसके लिए धैर्य और निरंतरता आवश्यक है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि कस्बों से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।
वह प्रदेश स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की है। उनकी प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। उसके बाद उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


