ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाकर्णछपरा के रोहित को पुणे विवि में गोल्डमेडल

कर्णछपरा के रोहित को पुणे विवि में गोल्डमेडल

क्षेत्र के कर्णछपरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी (पुणे) से बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। रोहित का कैंपस सलेक्शन भी हो चुका...

कर्णछपरा के रोहित को पुणे विवि में गोल्डमेडल
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 04 Jul 2020 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के कर्णछपरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी (पुणे) से बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। रोहित का कैंपस सलेक्शन भी हो चुका है। वह आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

रोहित के पिता अंगद सिंह नेवी से रिटायर होने के बाद मुंबई में रह रहे हैं। रोहित दो भाइयों में बड़े हैं। रोहित के पिता ने बताया कि रोहित की पढ़ाई हमारी नौकरी के साथ देश के अलग-अलग शहरों में हुई। वर्ष 2014 में रोहित का एडमिशन महाराष्ट्र कामन इंटरेंस टेस्ट पास करने के बाद पुणे यूनिवर्सिटी में बीई में में हुआ था। वर्ष 2018 में उसने पढ़ाई पूरी की। गोल्ड मेडल का खिताब यूनिवर्सिटी से इस साल जारी हुआ। यूनिवर्सिटी में उसका तीसरा स्थान था जबकि बीई मेकेनिकल में उसे गोल्ड मेडल मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें