
कूरियर कार्यालय और कैंटीन से लाखों की चोरी
Balia News - बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के देवराज ब्रह्म मोड़ पर स्थित कूरियर कार्यालय तथा
बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के देवराज ब्रह्म मोड़ पर स्थित कूरियर कार्यालय तथा कैंटीन से गुरुवार की देर रात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद और 15 हजार से अधिक के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के देवराज ब्रह्म मोड़ पर राजेश सिंह के मकान में दोकटी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया निवासी सुजीत कुमार मिश्र का कोरियर सैडो फैक्स टेक्नोलॉजी लि. का ऑफिस हैं। सुजीत गुरुवार की शाम को ऑफिस बंदकर अपने घर चले गये थे। शुक्रवार की सुबह पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था।
पीड़ित के अनुसार ऑफिस से 71 हजार 733 रुपये नकद के अलावा कैमरे का डीवीआर और लगभग सात से 10 हजार रुपये का पार्सल चुरा ले गये। इसी के बगल में हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर निवासी राजेश कुमार तिवारी की कैंटीन की दुकान है। वहां से चोरों ने 70 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग पांच हजार रुपये के काजू, किसमिस, अखरोट आदि का पैकेट चुरा लिया। इन्हें भी घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। इस सम्बंध में एसएचओ मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




