Balia News: पाइप बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कें तत्काल बनवाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: जल जीवन मिशन के तहत बेल्थरारोड में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र शुरू होगी। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने इस कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को सर्वेक्षण कराकर मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य करने का कहा है।

Balia News: पाइप बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कें तत्काल बनवाने के निर्देश

Balia News: बेल्थरारोड। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ शुक्रवार को बैठक कर सड़क मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराएं। विधायक ने मालीपुर-छिटीकियां मार्ग, बिड़हरा-पलिया नहर मार्ग, नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से ढेकवारी, ककरी तथा भीमपुरा नंबर दो से बिशनपुरा तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र शुरू करने पर विशेष जोर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: पाइप बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कें तत्काल बनवाने के निर्देश