ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियामहीने से आरओ प्लांट खराब

महीने से आरओ प्लांट खराब

सिकंदरपुर। संवाददाता नगर पंचायत की ओर से स्थानीय सीएचसी में स्थापित आरओ प्लांट...

महीने से आरओ प्लांट खराब
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 20 May 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदरपुर। संवाददाता

नगर पंचायत की ओर से स्थानीय सीएचसी में स्थापित आरओ प्लांट बंद पड़ा है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों की मानें तो यह आरओ कई महीनों से खराब है। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ व्यास कुमार ने बताया कि इसकी लिखित सूचना नगर पंचायत को दी है। उधर, ईओ अरुण यादव ने कहा कि आरओ प्लांट लगाने वाली कम्पनी को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें