Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsRepublic Day Celebrations at Jananayak Chandrashekhar University and New Selfie Point Inaugurated
शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता की मजबूती को दिलाया गया संकल्प

शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता की मजबूती को दिलाया गया संकल्प

संक्षेप:

Balia News - (सचित्र, पिक: 11) गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. संजीत गुप्त ने विश्वविद्यालय परिवार, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक,

Jan 28, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. संजीत गुप्त ने विश्वविद्यालय परिवार, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. गुप्त ने कहा कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, यह समता, न्याय और बंधुता के मूल्यों पर आधारित है, जो भारत की विविधता को एकता में बांधता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया। अंत में उन्होंने संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एसएल पाल, डॉ नीरा गुप्ता, साहेब दूबे, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ सरिता पाण्डेय आदि थे।

इसी क्रम में टाउन पॉलिटेक्निक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष आकर्षक तोमर ने तिरंगा फहराया तथा एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। एनसीसी कैडेटों ने झंडे को सैल्यूट किया इस मौके पर ब्रजभूषण, जेपी पांडे, एके शर्मा , रवि शंकर, राकेश कुमार यादव, विनोद कुमार वर्कशॉप, निखिलेंद्र नाथ मिश्र, शक्ति प्रकाश, रजनीकांत श्रीवास्तव, राजनाथ, आशुतोष कुमार राय ,रवि सिंह, जितेंद्र पांडे,अमित रंजन,कायनात परवीन, मंजूषा, अभिजीत, सौरभ, आलोक कुमार तिवारी, आयुष सैनी आदि थे। संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीरा बस्ती में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी आनंद प्रकाश के अलावा विनोद तिवारी, जनार्दन राय, प्रेम शरण मिश्र, वैष्णवी मिश्र, प्रिया चौरसिया, कन्हैया चौबे, ताराचंद , प्रशांत पाण्डेय, राजकुमार मिश्र, आकाश कुमार मिश्र आदि थे। सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मना। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार मिश्र, विष्णु मालवीय, विजय कुमार गुप्त, अजय कुमार राय, चित्रेश श्रीवास्तव, श्रवण आदि थे। प्रावि जीरा बस्ती नं. दो पर जेएनसीयू के कुलपति प्रो. संजीत गुप्त ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधान गुड्डी तिवारी, भाजपा नेत्री संध्या पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका मंदाकिनी द्विवेदी, पूनम यादव, रिचा पाण्डेय, अंशु सिंह, पूनम यादव, मीना तिवारी आदि थीं। द होराइजन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मनाया गया। प्रबंधक मनोज सिंह ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य एस. सिंह ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिवहन मंत्री और सीडीओ ने सेल्फी प्वाइंट का किया उद्घाटन बलिया। गणतंत्र दिवस पर विकास भवन परिसर में एक नए सेल्फी प्वाइंट का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट विकास भवन की सुंदरता और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा तथा आने वाले समय में जनपद का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्य आने वाले वर्षों तक लोगों की स्मृतियों में बने रहेंगे और विकास भवन को एक नई पहचान देंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि विकास के अगले चरण में विकास भवन परिसर में एक नया कैफे खोला जाएगा, जिसमें स्थानीय बलिया की पारंपरिक व्यंजन शैली परोसी जाएगी। यह कैफे स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जाएगा। -----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;