स्टाम्प विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों की दूसरे दिन भी हड़ताल, नहीं हुई कोई रजिस्ट्री

Feb 17, 2026 02:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बैरिया तहसील के निबंधक कार्यालय में मंगलवार को भी जमीन की रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो सका। स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक हड़ताल पर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जब तक बैठने की व्यवस्था नहीं होगी, वे कार्य नहीं करेंगे। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।

स्टाम्प विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों की दूसरे दिन भी हड़ताल, नहीं हुई कोई रजिस्ट्री

बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील के निबन्धक कार्यालय में दूसरे दिन मंगलवार को भी जमीन की रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो सका। स्टांप विक्रेता व दस्तावेज लेखक कार्य से विरत रहे। उन्होंने प्रभारी उप निबंधक विभव कुमार को पत्रक देकर मांग की है कि जब तक तहसील परिसर में उनके बैठने की व्यवस्था नहीं होगी, कार्य नहीं करेंगे। प्रभारी उप निबंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्यवाही होगी। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने जेसीबी लगाकर 15 फरवरी को तहसील परिसर से गुमटी व टीन सेड के अतिक्रमण को हटवा दिया था। इसके विरोध में सोमवार को स्टांप विक्रेताओं व दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल कर दिया।

पहले दिन भी जमीन की खरीद बिक्री व बैनामा नहीं हो सका था। मंगलवार को भी स्टांप विक्रेता व दस्तावेज लेखक कार्य से विरत रहे। ऐसे में सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। पत्रक देने वालों में अंजनी कुमार श्रीवास्तव, बृज बिहारी लाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ तिवारी, रविंद्र यादव, साधू वर्मा, अवधेश कुमार यादव, मनोरंजन सिंह, जयप्रकाश यादव, शिव शंकर यादव, रंजीत यादव, करण सिंह, कमलाकांत, मंतोष यादव, मिंटू यादव, मुन्ना सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।