Ravishankar Singh Pappu s Mother Shakuntala Singh Passes Away at 82 in Ballia एमएलसी पप्पू सिंह की मां का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsRavishankar Singh Pappu s Mother Shakuntala Singh Passes Away at 82 in Ballia

एमएलसी पप्पू सिंह की मां का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता

Balia News - बिलिया के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की मां शकुंतला सिंह का निधन 82 वर्ष की आयु में हुआ। उनके निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी। अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 12 Sep 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
एमएलसी पप्पू सिंह की मां का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता

बलिया, संवाददाता। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की मां शकुंतला सिंह का गुरुवार की रात शहर के कासिम बाजार स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का शुक्रवार की सुबह से ही तांता लग गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र आलोक सिंह ने दी। स्व. शकुंतला सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे स्व. गिरिजाशंकर सिंह की पत्नी थीं।

वह आजीवन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं। हिसं रसड़ा के अनुसार देवस्थली विद्यापीठ (संवरा) के अध्यक्ष एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू की मां के निधन पर शुक्रवार को विद्यालय के ‘शेखर सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद विद्यालय बंद कर दिया गया। शोक सभा में प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव के अलावा विद्यालय के शिक्षक और कैम्पस स्थित छात्रावास में रहने वाले छात्र शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।