ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियादेश में संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी : राजेन्द्र

देश में संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी : राजेन्द्र

बलिया, संवाददाता। शहर स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार को भारत रत्न पूर्व...

देश में संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी : राजेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 22 May 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया, संवाददाता।

शहर स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा करते नमन किया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला महामंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। भारत को 21वीं सदी में विकास के मॉडल को जमीन देने का काम पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी जी ने किया था।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह, उमाशंकर पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, संतोष चौबे, शाहिद अली, धीरेन्द्र ओझा, राम सहाय, राजू मिश्र, रामेश्वर तिवारी, धनजी पांडे, सत्यप्रकाश मणि, दुर्गेश सिंह, यश मिश्र बंटी, दयाशंकर लाल श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, उषा सिंह आदि थे। संचालन जैनेन्द्र पांडे मिंटू ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें