120 पीस ट्रेटा पैक के साथ एक तस्कर धराया
Mar 09, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - राजकीय रेलवे पुलिस ने बलिया रेलवे स्टेशन पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 120 पीस ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी तरुण शाह बिहार का निवासी है और शराब को खरीदकर ट्रेन से ले जाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बलिया। राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उसके पास मौजूद बैग से करीब 120 पीस ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। रेल पुलिस के अनुसार पकड़े गये समस्तीपुर (बिहार) के विंध्यपति नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गोचहा निवासी तरुण शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया गया। बताया जाता है कि शराब को शहर के एक दुकान से खरीदकर वह ट्रेन से बिहार लेकर जाने की तैयारी में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


