Balia News: रेलवे स्टेशन पर नवम्बर से रेल कोच रेस्टोरेंट

हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News: बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा नवम्बर माह से मिलने लगेगी।

Balia News: रेलवे स्टेशन पर नवम्बर से रेल कोच रेस्टोरेंट

Balia News: बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा नवम्बर माह से मिलने लगेगी। रेल सूत्रों की मानें तो इसके लिए निलामी के जरिये रेल कोच रेस्टोरेंट को आवंटित किया गया है। यह सुविधा रेल यात्रियों और अन्य लोगों को वातानुकूलित कोच के रूप में बेहतर एवं नवीन खान-पान का अनुभव प्रदान करेगी। रेल अधिकारियों का कहन है कि रेलवे की नवाचार नीति के अंतर्गत ई-नीलामी प्रक्रिया से इस रेस्टोरेंट का आवंटन किया गया है। इसके अनुबंध की अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि आगामी नवंबर माह से यात्रियों एवं आम जनता के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

इसमें विभिन्न शैलियों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। बलिया रेलवे स्टेशन पर वाराणसी मंडल का चौथा रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होगा। इसके पूर्व बनारस, वाराणसी सिटी और मऊ रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: रेलवे स्टेशन पर नवम्बर से रेल कोच रेस्टोरेंट