जीएसटी कमिश्नर बनकर लौटे राघवेंद्र का हुआ स्वागत

Apr 05, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। पीसीएस परीक्षा पास कर जीएसटी कमिश्नर बने क्षेत्र के अठिलापुरा

जीएसटी कमिश्नर बनकर लौटे राघवेंद्र का हुआ स्वागत

रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। पीसीएस परीक्षा पास कर जीएसटी कमिश्नर बने क्षेत्र के अठिलापुरा निवासी स्व. प्रभुनाथ सिंह के पुत्र राघवेंद्र कुमार सिंह का रविवार को अपने गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त जीएसटी कमिश्नर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती पढ़ाई रसड़ा क्षेत्र के सेंट मेरिज स्कूल राघोपुर व इंटरमीडिएट श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज जाम और ग्रेजुएशन प्रयागराज विश्विद्यालय से पास करने के बाद 12 वर्षों तक इंडियन नेवी में कार्यरत रहे।अपने अथक प्रयास से पीसीएस 2024 परीक्षा पास कर जीएसटी कमिश्नर बना। इसका श्रेय शिक्षक बड़े पिता स्व. भृगुनाथ सिंह का है, जो परिवार के आदर्श रहे हैं।छह

भाई-बहनों में सबसे छोटे भाई राघवेंद्र सिंह शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहे है। गांव-घर के लोगों ने कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास स्वागत किया। उन्होंने वहां से श्रीनाथ बाबा मठ, रोशन शाह बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद अठिलापुरा स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने घर पहुंचे। स्वागत करने वालों में मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, कमला सिंह, संजीव सिंह, अवधेश सिंह, जावेद अंसारी जाम, अभय यादव, सुनील सिंह, राजेश यादव, नवजीत सिंह, संतोष यादव, लखन राजभर, जग्गू सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।