माले ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन
Balia News - बलिया में छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकपा माले ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जेएनयू के कुलपति की बर्खास्तगी, छात्रों की बिना शर्त रिहाई और लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बलिया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों सहित अन्य छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और छात्र नेताओं को गिरफ्तारी से आक्रोशित भाकपा माले ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा डीएम के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन भेजा। माले नेताओं ने जेएनयू के कुलपति को बर्खात करने, छात्र संघ पदाधिकारियों और छात्रों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने, छात्रों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों को दण्डित करने, रोहित एक्ट लागू करने के साथ ही यू0जी0सी0 रेगुलेशन एक्ट को और अधिक जवाबदेह और जिम्मेदार बनाकर लागू करने की मांग की।
इस मौके पर लाल साहब, नियाज अहमद, वशिष्ठ राजभर, रेखा पासवान, लक्ष्मण यादव, लीलावती भारती, बसंत कुमार सिंह, मीटर सिंह, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मण यादव आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


