कवि, संगीतकार और साहित्यकारों ने ‘घूसखोर पंडत’ का किया विरोध

Feb 09, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया, संवाददाता। साहित्य चेतना समाज के बैनर तले सोमवार को रामपुर उदयभान स्थित

कवि, संगीतकार और साहित्यकारों ने ‘घूसखोर पंडत’ का किया विरोध

बलिया, संवाददाता। साहित्य चेतना समाज के बैनर तले सोमवार को रामपुर उदयभान स्थित पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के परिसर में जिले के साहित्यकारों, कवियों और संगीतकारों ने वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही इसके रिलीज होने पर पाबंदी लगाने और निर्माता निदेशक को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ कवि पवन तिवारी ने बताया कि फिल्में समाज का आइना होती हैं। वह सार्थक संदेश देती हैं। लेकिन पैसे के लिए ऐसा काम करना समाज में जहर घोलना है। संयोजक डॉ. नवचंद्र तिवारी ने बताया कि फिल्म के शीर्षक से समस्त ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है।

यह अत्यंत शर्मनाक होने के साथ ही लोगों को आहत करने वाला है। डॉ. तिवारी ने कहा कि पंडित विद्वत्तापूर्ण अनुष्ठान, विवाह, ज्ञानदान आदि धार्मिक कार्यों के निमित्त परिश्रम के फलस्वरूप जो उन्हें प्रदान किया जाता है, वह उसे खुशी से स्वीकार करते हैं। संगीत प्रशिक्षक पं. राजकुमार मिश्र ने कहा कि फिल्म का यह टाइटल तुरंत बदलना चाहिए। डॉ कादंबिनी सिंह ने कहा कि भारत विविधता में एकता का संदेश देने वाला राष्ट्र है, यहां ऐसी घटनाएं समाज को अशान्त कर सकती है। डॉ. फतेहचंद बेचैन ने फिल्म निर्माता और निदेशक पर शासन फौरन एक्शन लेने की मांग उठाई। पूर्व प्रधानाचार्य व कवि रामेश्वर सिंह ने कहा कि ब्राह्मण पौराणिक साहित्य व वैदिक वांग्मय का आधार रहा है। उन्हें इस तरह अपमानित न किया जाए। नवोदित कवयित्री व संचालक श्वेता पांडेय मिश्र ने ऐसी सोच को समाज के लिए खतरा बताया। इस मौके पर राजीव कुमार झा, सात्विक झा, प्रतिभा त्रिपाठी, एस ठाकुर, अरविंद कुमार,अभिषेक, दिव्यांश सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।