युवकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Balia News - बलिया में युवकों ने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी-एसईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया गया कि 95 फीसदी स्कूलों ने महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाया है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकारी निर्देशों का पालन करने की मांग की।

बलिया। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी-एसईआरटी की जगह निजी प्रकाशन की पुस्तक अनिवार्य करने से व्यथित युवकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि शासन और शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिले के 95 फीसदी से अधिक निजी स्कूल निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों के खरीदना अनिवार्य किया गया है। यही नहीं इसके लिए निश्चित दुकान से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर विक्रेताओं द्वारा विद्यालय प्रबंधन को कमीशन दिया जा रहा है।
स्थिति यह है कि प्री-प्राइमरी की किताबें भी चार से छह हजार तक की पड़ रही है। मांग किया कि निजी विद्यालयों पर सख्ती कर एनसीईआरटी और एसईआरटी की पुस्तकें लगाने का निर्देश दिया जाय ताकि अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम हो सके। इस मौके पर विशाल, दिलीप मौर्य, शैलेश वर्मा, संदीप साहनी, सूरज, सूबेदार वर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


