ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियागिरती कानून व्यवस्था व महंगाई के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

गिरती कानून व्यवस्था व महंगाई के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था व पेट्रोल-डीजल के कीमतों में...

गिरती कानून व्यवस्था व महंगाई के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बलियाWed, 18 Sep 2019 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था व पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि से आम लोगों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया है।प्रसपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से बिजली मूल्य की बढ़ोत्तरी को तत्काल कम करने, मोटर वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों द्वारा लूट-खसोट को तत्काल बंद करने, पेट्रोल-डीजल व गैस का मूल्य कम करने, छुट्टा पशुओं की उचित व्यवस्था करने, किसानों को सिंचाई के लिए व बुनकरों को मुफ्त बिजली देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने तथा जर्जर बिजली के तार व खंभा को बदले जाने की मांग की है। इस मौके पर उमेश सिंह, प्रतीक सिंह, दिनेश यादव, छोटे सिंह, नन्दजी यादव, बलेश्वर गुप्त, गोगा गिरी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें