महोबा की छात्रा से दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
बलिया, संवाददाता। महोबा जनपद में दलित छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के
बलिया, संवाददाता। महोबा जनपद में दलित छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे सिगरेट से जलाने की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकताओं ने कलक्ट्रेट के साथ ही बांसडीह, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान आयोजित आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम-एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन की मांगें
डीएम कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को पत्रक सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। इस दौरान सत्य प्रकाश उपाध्याय, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अनुपमा सिंह, ऊषा सिंह, सुजीत पाठक, अवधेश ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, लड्डू त्यागी, हीरा राम, अवधेश पांडेय, राजेंद्र चौधरी, संतोष चौबे आदि रहे।
कांग्रेसियों का प्रदर्शन
हिसं बांसडीह के अनुसार जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में केवल सत्ता संरक्षित अपराधी ही खुलेआम अपराध कर रहे हैं। सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस दौरान विनोद सिंह, विजेंद्र पांडेय मुखिया, वीर बहादुर सिंह, संग्राम तिवारी, रेखा तिवारी, मदन यादव, नसीरुद्दीन, महाप्रसाद चौबे आदि थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


